पड़ोसी युवक पर नाबालिग किशोरी ने लगायी दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

मांझी (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझी बाजार में अपने ही पड़ोसी द्वारा नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही, पीड़िता की शिकायत पार पुलिस ने आरोपित कों गिरफ्तार कर लिया.वहीं आरोपित युवक रिसते में चचेरा भाई लगता बताया जा रहा हैं.जिससे की रिश्ते शर्मसार की चर्चा क्षेत्र में जोड़ो पर हैं.मिली जानकारी कें अनुसार घटना मांझी थाना क्षेत्र के थाना बाजार की है. इस सम्बंध में मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आरोपी चंद्रमा साह के पुत्र सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.वहीं पीड़िता को मेडिकली जांच के लिये छपरा भेजा गया है.पीड़िता द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उसकी माँ मर चुकी है.और उसका पिता दूसरी शादी कर कही दूसरे जगह रहता है।वह अपने दादा दादी के साथ रहती है.बुजुर्ग दादा दादी किसी तरह अपनी जीविका चलाते हैं। बुधवार को पीड़िता के फुआ के घर रिवील गंज में छठियार था. जिसमें घर के बहुत सदस्य उसमे चले गये थे.रात में अपने चाचा के छोटे छोटे बच्चों के साथ पीड़िता एक रूम में सो रही थी रूम के बाहर उसकी दादी सो रही थी.तभी रात में सुनसान पाकर लगभग रात के एक बजे चहारदीवारी फांद कर घर मे प्रवेश कर गया और उसका मुँह दाब कर बलात्कार किया।ज्यूँ ही उसके चंगुल से छुटी उसने शोर मचाना शुरू किया.शोर सुन वह तो भाग गया। लेकिन उसकी दादी जब रूम में पहुची तो देख कर स्तब्ध रह गई.पीड़िता ने जब आप बीती सुनाई उसी समय शोरशराबा कर पुलिस को जानकारी दी गई.पुलिस ने त्वरित करवाई करते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.