
मढ़ौरा में जीविका दीदीयों मतदाता जागरुकता के लिए निकाली रैली
मढ़ौरा. मतदाता जागरुकता के लिए स्लोगनों के साथ प्रखंड कार्यालय से जीविका दीदीयों ने जागरुकता रैली निकाली.जिसकों प्रखंड मुख्यालय परिसर से एसडीओ विनोद कुमार तिवारी औऱ बीडीओ अमरेश कुमार ने रवाना किया.गुरुवार को मतदाता जागरुकता कें लिए स्लोगन लिखी तख्तियों कें साथ जीविका दीदीयों ने प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाल नगरी क्षेत्र की भ्रमण की .जिससे आम लोगों में मतदान की रुचि को बढ़ाया जा सके.साथ ही अठारह साल कें युवा व युवती अपनी नाम मतदाता सूचि में जुड़वांने कें लिया प्रेरित हो.

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग की निर्देश कें आलोक में सभी प्रखंडो में इस तरह कें जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं. जिससे आम लोग अधिक से अधिक जागरूक हो भयमुक्त वातावरण में मतदान केंद्र तक जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.इस मौके पर शिक्षक प्रमोद सिंह समेत दर्जनों कि संख्यक में जीविका दिदिया शामिल थी.




Recent Comments