
बनियापुर(सारण)।जब दूल्हे के पिता ने दहेज के लिये शादी से इंकार कर दिया तो दूल्हा स्वयं दुल्हन के घर पहुँच बगैर दहेज के शादी करने का प्रस्ताव रख दिया।जिस प्रस्ताव को लेकर दुल्हन एवं उसके परिवार के लोग राजी हो गए।जी हां शुक्रवार को बनियापुर मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में इसी तरह की एक अनोखी शादी हुई।जहाँ दूल्हे के पिता दहेज के लिए शादी करने को तैयार नही थे ।वही दूल्हा पहुँच गया दुल्हन के घर और बिना दहेज के शादी करने का ऑफर दिया। जिसे दुल्हन वाले भी राजी हो गए और आनन फानन में बनियापुर गढदेवी मंदिर में बिना बैंड बाजे की शादी सम्पन्न हुई।बताया जाता है कि बनियापुर के कन्हौली मनोहर की लड़की नेहा कुमारी की शादी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ निवासी रविन्द्र कुमार के साथ तय हुई थी।लड़का रविन्द्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है।लड़के के पिता दहेज के लिए ना नुकुर कर रहे थे।हालांकि शादी की बाकी सारी तैयारी हो चुकी थी।शादी नवम्बर में होनी तय हुई थी।लेकिन इधर दहेज को लेकर लड़के के पिता तैयार नही हो रहे थे।तभी एकाएक लड़का पहुँच गया लड़की के घर और बोला कि हम अभी शादी करने के लिए तैयार है बिना दहेज लिए हुए।लड़की वाले भी तैयार हो गए और आनन फानन में बिना बैंड बाजे के ही बनियापुर के गढ़ देवी मंदिर में दोनों सात फेरे लेते हुए शादी के बंधन में बंध गए।जहाँ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-/-




Recent Comments