सारण के अंकित ने थर्ड ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में गोल्ड और सीनियर वर्ग में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीता

मांझी(सारण):पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह के पुत्र मांझी के अंकित कुमार ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित थर्ड ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में गोल्ड और सीनियर वर्ग में सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर एक बार फिर पुरे सारण जिले का नाम रौशन किया है।


अंकित ने पश्चिम बंगाल से खेलते हुए यह मेडल हासिल किया है। उसने बताया कि चैंपियनशिप में बिहार, छतीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड सहित ईस्ट जोन के कुछ और राज्यों के लड़कों ने भी हिस्सा लिया था। बता दें कि विगत 14 से 17 जून के बीच हावड़ा में आयोजित चौथे वेस्ट बंगाल ओपन एयर विपन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में भी अंकित ने दो गोल्ड समेत छह मेडल हासिल किया था।

इसके पहले भी उसने आसनसोल में आयोजित 50वें राज्य-स्तरीय ओपन साइट राइफल एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चूका है। विभिन्न राइफल शूटिंग चैंपियन लगतार सफलता हासिल करते हुए आगे बढ़ने पर मांझी उतर टोला स्थित आवास पर खुशी का माहौल है। पिता पंकज सिंह और माता विद्यावती देवी सहित पूरे परिवार को अंकित पर नाज है। वहीं पुरे मांझी प्रखंड क्षेत्र लोग भी क्षेत्र का नाम रौशन करने पर गदगद हैं।