मढ़ौरा ।
प्रखंड से एक मात्र इसरौली पैक्स का उपचुनाव
दस अगस्त को होगा । मतदान की तिथि के सामने आने पर प्रखंड कार्यालय के द्वारा चुनाव से सम्बंधित तैयारी शुरु कर दी गई है । बाता दे कि पूर्व में अप्रैल महिने में ही निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु की गई थी । नमांकन के बाद स्क्रुटनी, नाम वापसी के बाद सिम्बल भी आवंटित कर दिया गया था । अभ्यर्थी चुनाव की तैयारी में लगे थे इसी दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर मतदान स्थगित कर दिया गया था । अच्छी बात यह है की चुनाव प्रक्रिया जहा से रोकी गयी थी वही से दुबारा शुरू की गयी है ।

अध्यक्ष पद पर दर्ज नमांकन
विमलेश कुमार पांडे, शैलेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार उर्फ सोनू सिंह, मुख्तार राय, रंजीता देवी, कपिलदेव सिंह

सदस्य पद पर दर्ज नमांकन
सदस्य पद के लिए सामान्य महिला कैटेगरी से गीता देवी, ज्ञांति देवी, सामान्य पुरुष से पुण्यदेव सिंह, उदय कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, राजेश्वर सिंह, राम नरेश शर्मा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से सुशील कुमार साह और आदित्य कुमार, अत्यंत पिछड़ा महिला वर्ग से कलावती देवी, पिछड़ी जाति से नंद कुमार राय, मुन्ना कुमार, अनुसूचित जाति से ओम प्रकाश राम, महिला से उषा देवी, आदिवासी कैटेगरी से मालती देवी ने अपना नामांकन दर्ज कराया था ।

बीडीओ ने कहा
कोरोना के कारण स्थगित किए गए इसरौली पैक्स उपचुनाव को पुरा कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है । दस अगस्त को पैक्स उपचुनाव का मतदान होना है । चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा ।
मनोज कुमार अग्रवाल बीडीओ मढ़ौरा