
☆वज्रपात की सूचना प्राप्त करने के लिए इंद्र वज्र ऐप जरूर डाउनलोड करने की अपील

सीवान/ सीतामढ़ी : सीवान व सीतामढ़ी जिले में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ठनका से बचाव के लिए लोगों से सतर्क रहने और ठनका की पूर्व सूचना प्राप्त करने के लिए इंद्रवज्र ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। दोनों जिले के जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय ने प्रेस रिलीज जारी कर उक्त जानकारी दी है कि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी 27 सितम्बर तक जिले में भारी बारिश की संभावना एवं जिले में हो रही बारिश के आलोक में जिलाधिकारी ने प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। मंगलवार से ही पूरे जिले में अलर्ट जारी किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे सतर्कता बरतें एवं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एहतिहातन सभी आवश्यक तैयारियां कर लेंगे। डीएम ने जिला वासियों को भारी वर्षा के दौरान सजग रहने की अपील करते हुए कहा है कि नदियों के किनारे से दूर रहेंगे एवम बच्चों को भी नदियों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। उन्होंने कहा है कि जिले में वर्षा भी हो रही है,इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर नहीं निकलें, ताकि ठनका से बचे रह सकेंगे।
👉इंद्र वज्र ऐप जरूर डाउनलोड करें :
सीवान व सीतामढ़ी जिला प्रशासन अपने – अपने स्तर से जिलेवासियों से अपील की है कि वज्रपात की सूचना प्राप्त करने के लिए इंद्र वज्र ऐप जरूर डाउनलोड करे। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वज्रपात से बचाव के लिए यह मोबाइल ऐप जारी किया गया है। ऐप के जरिए वज्रपात की सूचना 20 मिनट पहले ही मिल जाएगी, जिससे जानमाल की क्षति को भी कम किया जा सकता है। आपदा विभाग की ओर से जारी किए गए इंद्र वज्र मोबाइल ऐप ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फायदेमंद है।
👉ठनका का प्रकोप खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक :
ठनका का प्रकोप खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहता है। इससे लोगों को जान-माल की काफी क्षति होती है। इस मोबाइल ऐप के उपयोग से इस प्रकार के प्राकृतिक आपदा को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। इस मोबाइल ऐप को कोई भी एंड्राइड मोबाइल यूजर प्रयोग कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप से ठनका गिरने से 20से 25 मिनट पहले ही अलार्म टोन के साथ चेतावनी संदेश आएगा। इससे उपभोक्ताओं को ठनका गिरने का आभास हो जाएगा।
👉ठनका गिरने वाले स्थान की मिलेगी सूचना :
इंद्र वज्र मोबाइल ऐप मौसम के पूर्वानुमान सहित अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी बताएगा। इस ऐप पर जीपीएस के माध्यम से ठनका गिरने वाले स्थान के बारे में पता चल जाएगा। ऐप को कोई भी स्मार्टफोन यूजर आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। उपयोगकर्ता को प्ले स्टोर में जाकर इंद्र वज्र टाइप करने के बाद इंस्टॉल ऑप्शन दबाना होगा। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपना मोबाइल नंबर डाल कर इंद्र वज्र एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।




Recent Comments