✍️नवीन सिंह परमार

सीवान : जाने-माने समाजसेवी, शिक्षाविद व पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फणीश सिंह का बुधवार को उनके पैतृक गांव सीवान के नरेंद्रपुर में निधन होने की सूचना मिलते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गया ।

गौरतलब हो कि कई शैक्षणिक संस्थान सहित बिहार का परिवर्तन परिसर के संरक्षक फणीश सिंह पटना में रहकर हाईकोर्ट में वकालत करते थें । वे पिछले दो दिनों से अपने गांव नरेंद्रपुर आए हुए थें । बुधवार की सुबह उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया ।
फणीश बाबू के निधन का समाचार फैलते ही नरेंद्रपुर स्थित परिवर्तन परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ गया । सभी लोगों ने नम आंखों से दिवंगत व्यक्तित्व को अपनी श्रद्धांजलि दी ।

परिवार व सगे-संबंधियों के इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को बाबा हरिहर नाथ क्षेत्र सोनपुर ले जाया गया । जहां गंडक नदी के पावन तट पर दाह संस्कार किया जाएगा ।

👉कई संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी फणीश बाबू के निधन पर जिले के कई संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है । इस मौके पर दरौदा विधायक व्यास सिंह ने कहा कि फणीश बाबू सीवान के रत्न थें, इनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है । वही सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव व क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, क्रीड़ा भारती के प्रमंडलीय संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, जिला मंत्री रोहित सिंह ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी ।