
✍️नवीन सिंह परमार
सीवान : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच अब 24 सितंबर को भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यमों से बिहार के शिक्षकों और स्नातकों को संबोधित करने वाले हैं। उक्त जानकारी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय माधवापुर के शिक्षक व क्रीड़ा भारती के सारण प्रमंडलीय संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह ने दी ।
उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खुद एक शिक्षक रह चुके हैं। इसके अलावा वह बिहार की जरूरतों से भी अच्छे से वाकिफ हैं। यह कार्यक्रम विधान परिषद स्नातक और शिक्षक चुनाव को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोग जुड़े इसके लिए पूरे बिहार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक शेयर किये जा रहे हैं।




Recent Comments