दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज हरदिया मे साधना रिकार्डिंग स्टुडियो का उद्घाटन केदार पाण्डेय कॉलेज के सह प्राचार्य तथा भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बाबू साहब तिवारी ने फिता काटकर किया। अवसर पर भूस्वामी कृष्ण मोहन मिश्रा, समाजसेवी विरेंद्र मिश्रा, प्रोफेसर एजाज अहमद, युवा नेता सुधीर पाण्डेय, उपेन्द्र मिश्रा, बाढू सहनी, तथा गायक बंधु उपस्थित रहे। स्टुडियो के प्रबंध निदेशक प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि स्टुडियो मे ऑडियो तथा विडियो रिकार्डिंग की सुविधा है। नरकटियागंज मे स्टुडियो खुलने से स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका मिलेगा। रिकार्डिस्ट विनय जी तथा मैनेजर रेयाज खान व विडियो एडिटर सत्येंद्र सांवरिया कलाकार बंधुओ के साथ बेहतर प्रोजेक्ट करेंगे तथा कला क्षेत्र मे चम्पारण का परचम लहराया जाएगा।