
छपरा : कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना के खेल पञ्चांग के आलोक में भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली खेल हैंडबॉल बालक वर्ग में भाग लेने वाली 28 सदस्यीय दल मशरक जंक्शन से आरा के लिए रवाना हुई । 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को थानाध्यक्ष मशरक रत्नेश कुमार वर्मा जिला हैंडबाल के संरक्षक मुखिया अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से रवाना किया । मौके पर सअनि श्यामबिहारी पांडेय , प्रधानध्यापक अरुण बरनवाल थे । टीम रवाना करते हुए टीम के मुख्य प्रशिक्षक सह जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह उ ने बताया कि सारण बालक अंडर 14 , 17 एवं 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 30 अगस्त को मशरक में सारण जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में किया गया। चयनित प्रतिभागियों को राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक एवं संत जलेश्वर एकेडमी लौवा कला बनियापुर में एक माह तक राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , रितेश सिंह , कुंदन सिंह ने प्रशिक्षण दिया। तीनो आयु वर्ग में सारण टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है । टीम मैनेजर प्रभात चंद्र भूषण , कुंदन सिंह एवं सिकन्दर कुमार चौहान बनाए गए है । जबकि तकनीकी पदाधिकारी के रूप में रितेश कुमार सिंह शामिल है। टीम में शामिल अंडर 19 में जयप्रकाश तिवारी , नारायण कुमार, आकाश कुमार , नितेश कुमार, अंकित कुमार , बबलू कुमार, अमित कुमार – मशरक,बिटू कुमार – लौवा कला, बालक अंडर 17 में राजा कुमार सिंह, आदित्य कुमार , ऋषिराज शर्मा, रवि कुमार सिंह , सेतु कुमार , प्रशांत कुमार सभी मशरक, मुकेश कुमार , अभिजीत कुमार – लौवा कला बनियापुर, अंडर 14 में अंकित कुमार, डब्लू कुमार , गणेश कुमार, शिवम कुमार – मशरक, सुजीत कुमार यादव, अनीश कुमार ठाकुर, मन्टू कुमार , चुन्नू कुमार सभी लौवा कला बनियापुर के है। टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह , जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ,
कार्यालय प्रभारी सतीश चंद्र सहित अन्य ने बधाई दी है।




Recent Comments