पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के बेलौर में रविवार को पुलिस ने एक 35 वर्षीया विवाहिता का शव पानी से बरामद किया। मृत महिला बेलौर निवासी जीतेंद्र यादव की पत्नी रीना देवी बताई जा रही है। मृत महिला को एक 10 वर्षीय पुत्र है। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि महिला का शव उसके ससुराल से आधा किलोमीटर दूर पानी से बरामद हुआ है। परिजन बता रहे हैं कि महिला शौच करने गई थी। उसी दौरान वह डूब गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा भेज दिया। आवेदन मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जायेगी।