सारण :बनियापुर के छात्र ने गणित ओलम्पियाड में लहराया परचम
#अभय सिंह बनियापुर

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के सहजीतपुर थानांतर्गत मानोपली गांव के निखिल कुमार रंजन ने सैनिक स्कूल झुमरी तिलैया के तरफ से इंटरनेशनल गणित ओलम्पियाड में आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर प्रखंड व जिला का नाम रोशन किया है।
इस सम्बंध में निखिल के पिता कुमुद रंजन ने बताया कि उनका लड़का सैनिक स्कूल में चयनित होकर छ्ठी क्लास में पढ़ाई करता है, वही पर
आयोजित इंटरनेशनल गणित ओलम्पियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इससे उसके परिवार व गांव के लोगो मे खुशी का माहौल है।खुशी व्यक्त करने वालो में स्थनीय मुखिया पति मंगल सिंह, सतीस कुमार,राजकिशोर सिंह, परशुराम प्रसाद ,राजीव कुमार आदि हैं।




Recent Comments