सारण/ तरैया

रेफरल अस्पताल तरैया व शिविरों में गुरुवार को 107 लोगों का कोरोना जांच की गई।जिसमें 25 लोगों का जांच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल व शिविरों में 107 लोगों की रैपिड एंटीजेन टेस्ट किट से जांच किया गया।जिसमें चंचलिया में 01,डुमरी में 01,परौना में 01, पचभिण्डा में 01,नन्दनपुर में 01,देवरिया में 01,चकिया में 01,शाहनवाजपुर में 01,माधोपुर बड़ा में 01,सरेया बसंत में 01, तरैया में 01,भलुआ में 01,छपरा का 01,गवन्द्री में 02,गलिमापुर में 08,हरखपुरा में 02 सहित कुल 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।जिन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।