
पटना। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने पटना पहुंचने पर सबसे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया उन्होंने कहा कि बिहार के लोकप्रिय क्षत्रिय नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिए नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं। पूरा क्षत्रिय समाज बिहार ही नहीं पूरे राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए उन्हें बधाई देता है साथ ही साथ प्रताप सिंह कालवी ने कहा कि जेल में राजनीतिक कारणों से बंद पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की रिहाई भी अभिलंब होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ सिंह का भी योगदान बिहार की राजनीति में काफी अहम रहा है। उन्हें राजनीतिक कारणों से ऐसे मामले में फंसाया गया है। जिस मामले में उनकी संलिप्तता नहीं रही है उन्होंने बिहार सरकार और खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आग्रह किया कि जिस तरह से आनंद मोहन जी की रिहाई हुई है। उसी प्रकार अविलंब प्रसाद सिंह की भी रिहाई हो, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बड़े षड्यंत्र के तहत राजपूतों को निशाने पर लिया जा रहा है इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा उन्होंने कहा कि देश के आजादी के लडाई और उसके पहले मुगल काल से ही राजपूतों ने इस देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है देश के स्वर्णिम इतिहास का स्वर्णिम अध्याय राजपूतों का उन्होंने कहा कि राजपूतों में ही वह दम है जो समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चल सकते हैं।




Recent Comments