आठ पेटी शराब जब्त, दो नामजद
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के बलुआ गांव के समीप से पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 160 बोतल शराब जब्त किया। इस मामले पचरुखी बलुआ टोला निवासी सोनू कुमार यादव और एक अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहरहाल पुलिस शराब के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर सराय ओपी क्षेत्र के सहलौर गांव से पुलिस ने चार कार्टन शराब जब्त किया। इस मामले शराब धंधेबाज
सहलौर निवासी निकेश गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। ओपी प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
———–




Recent Comments