शराबी पति को पत्नी ने भेजवाया जेल
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान): सरकार के शराब बंदी के बावजूद भी शराब पीकर हंगामा करने तथा पत्नी को प्रताड़ित करने वाले शराबी पति को पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव के धर्मेंद्र साह की पत्नी प्रियंका देवी
ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने तथा आए दिन घर में हंगामा करने को ले बुधवार को थाने में आवेदन दिया था। उसकी शिकायत पर छापेमारी कर धर्मेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया।
———




Recent Comments