परवेज अख्तर/दैनिक खोज खबर/सीवान। वोटर अधिकार यात्रा के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, विरोधी दल के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को सिवान आएंगे। जिला प्रशासन सहित महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा वोटर अधिकार यात्रा से संबंधित सभी स्तर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, राज्यसभा के पूर्व सदस्य डी राजा, सीपीआई (एम) के महासचिव मरियम अलेक्जेंडर बेबी भी होंगे। अतिथि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दाैरान झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य व झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग एवं भाजपा की मिलीभगत से वोट चोरी पकड़ी गई है। वोट चोरी का एक मामला जिला में भी सामने आया था जिसमें 35 वर्षीय मिंता देवी को 124 साल का बताया गया है। ऐसे में जिलेवासियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वोटर अधिकार यात्रा में अपने नेताओं के सामने बड़ी तादाद में उपस्थित होकर उनका स्वागत करें। उन्होंने बताया कि वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार की देर शाम गोपालगंज से छाप होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद अमलोरी, सरसर, टड़वा होते हुए गोपालगंज मोड़ पहुंचेगा। इसी क्रम में शहर के जेपी चौक होते हुए बबुनिया मोड़ पहुुंचेगा, जहां नेता प्रतिपक्ष आमजनों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लोग वैसे मतदाताओं से भी बातचीत करेंगे, जिनके वोटर लिस्ट में किसी तरह की गड़बड़िया पाई गई है। इसके बाद वोटर अधिकार यात्रा, तरवारा मोड़ होते हुए पचरुखी, दारौंदा के लिए निकल जाएगा।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- कुत्ते के काटने से मुरादाबाद में एक मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव-घर में मचा कोहराम
- क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
- जिला स्कूल में निर्वाचक साक्षरता क्लब का किया गया उन्मुखीकरण
- माधोपुर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया शिविर
- रेलवे पेंशनर्स ने ऑनलाइन मानार्थ पास व्यवस्था का किया विरोध, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग
- केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर की गई हिंसा एवं पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र पर सीधा प्रहार : WJAI
- नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शुरू, अयोध्या व विंध्याचल का करेंगे अध्ययन
- बिहार स्टेट गेम्स हेतु सिवान जिला सीनियर महिला हैंडबॉल टीम के गठन हेतु चयन प्रतियोगिता 26 जुलाई को
- मढ़ौरा में बाइक सवार दो युवक घायल, एक छपरा सदर रेफर
- मढ़ौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिभागी सम्मानित
- मढ़ौरा में बेअसर रहा बिहार बंद, सामान्य दिनों की तरह चलती रहीं गाड़ियां
- बिहार बंद के दौरान कैदी लेकर जा रहे तरैया थाने के वाहन को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त
- तरैया में ₹7.69 करोड़ की लागत से बने रेफरल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन
- विवाहिता की हत्या मामले में ससुर गिरफ्तार
- मढ़ौरा में मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
- मढ़ौरा के चार फुटबालर को पढ़ाई और खेल के लिए मिला 3, 3 लाख का स्कॉलरशिप
- मढ़ौरा में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अभिभावकों से की गई खास अपील
- मकेर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील
- बीडीओ के मातृत्व अवकाश में जाने उपरांत नयी बीडीओ ने किया योगदान
- पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने व शांति बनाए रखने की अपील
- जन शिक्षण संस्थान (JSS), सोनपुर, सारण (बिहार) में फूड फेस्टिवल का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन
- नवविवाहित महिला ने सोनपुर पुरानी गंडक पुल पर से लगायी नदी में छलांग,नाविकों ने बचाई उसकी जान
Recent Comments