गिरफ्तारी को ले छापेमारी जारी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह में हुई मासूम बच्ची की हत्या मामले में उसके पिता ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उसने गांव के ही विशेष सोनी उर्फ विजेश सोनी उर्फ लल्ला समेत अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस शनिवार को ही विशेष सोनी उर्फ विजेश सोनी को हिरासत में ले ली थी। स्थानीय पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने तथा पूछताछ के बाद
विशेष सोनी उर्फ विजेश सोनी को कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार और दारोगा राजेश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।