नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियो को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ।

पानापुर (सारण)मंगलवार को प्रखंड सभागार मे राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोटहाॅ जगतपुर तथा धेनुकी पंचायत के मुखिया ,सरपंच,पंच तथा पंचायत सदस्यो को बीडीओ राकेश रौशन ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।पर्यवेक्षक के रूप मे उपस्थित उप निर्वाची पदाधिकारी सारण रौशन अली के देखरेख मे दोनो पंचायतो के लिए उप सरपंच तथा उप मुखिया का चुनाव सम्पन्न हुआ।धेनुकी पंचायत से उप-सरपंच पद के लिए कामेश्वर महतो जबकि उच-मुखिया पद पर राकेश राय निर्वाचित हुए ।