• इसुआपुर प्रखंड के छपियाँ पंचायत के फेनाहारा नट टोली में आगलगी से छः परिवार पीड़ित

• मुखिया संगम बाबा ने निजी कोष से राशन उपलब्ध करवाया और आर्थिक मदद भी की


सारण/इसुआपुर. इसुआपुर प्रखंड के छपियाँ पंचायत में फेनहारा नट टोली में सोमवार की दोपहर आग लग जाने से झोंपड़ीनुमा 6 घर जलकर राख हो गये । जिसकी सूचना पाकर मुखिया संगम बाबा फेनाहारा नट टोली पहूँच पीङीत परिवार के असर्फी नट, रघुनाथ नट, शम्भू नट, सरल नट, भोला नट और धन्नंजय नट को अपने स्वयंकोष से आर्थिक मदद व राशन मुहैया करवाई । वहीं अपने निजी वाहन से लाऊडस्पीकर के द्वारा प्रचार-प्रसार कर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को लाक-डाऊन में 14 अप्रैल तक घरों से बाहर न निकलने का आग्रह भी किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने चाँदपुरा, गंगोई, शामकौङियाँ, चकहन,धामा व फेनाहारा नट टोली गाँवों में लोगों के बीच मास्क भी बाँटे ।