छपरा. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों, जिला के पदाधिकारीगण एवं सभी पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरा विश्व तंग हैं और तबाह हो रहा हैं । इस विषम परिस्थिति में प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि सभी अपने घरों में रहे सभी उसका पालन भी कर रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों से आग्रह किया हैं कि हम इस विषम परिस्थिति में अपने आसपास एवं मोहल्ले में रोजमर्रा के काम करने वाले गरीब गुरबो का मजदूरों का ध्यान और ख्याल रखें तथा बूथ अध्यक्ष को भी यही कार्य करना हैं। ताकि समाजिक दूरियाँ बरकरार रहे और हम सब गरीब गुरबो मजदूरों के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर सकें। अपने जिला में कुछ मंडलों को छोड़ बाकी सभी मंडलों में यह कार्य आरंभ हो चुका है। जिसकी रोज-रोज की रिपोर्टिंग प्रदेश कार्यालय पटना को दी जा रही है। 30 मार्च को तीन हजार लोगों को तैयार भोजन सामग्री एवं सात लोगों को सुखा भोजन का पैकेट इसके अतिरिक्त साबुन मास्क भी वितरित किए गए। वही 31 मार्च को तैयार भोजन चार हजार पॉकेट एवं अनाज का पैकेट वितरित हुए, साबुन 180 पीस, मास्क 100 पीस भी वितरण किया गया ।वही जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि अभी तक जिन मंडलों में यह कार्य आरंभ नहीं हुआ है यथाशीघ्र मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में यह कार्य आरंभ करें तथा अपने अपने क्षेत्रों में बाहर से आए हुए व्यक्तियों की जानकारी भी मंडल अध्यक्ष दें। जिससे उन व्यक्तियों को होम कोरोनटाइन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा अपने मोहल्ले शिव नगर में गरीब मजदूर रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों के बीच भोजन एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया।