37 तालाबों की हुई बंदोबस्ती
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जिले में मछली-पालन को बढ़ावा देने के लिए तालाबों की नीलामी के माध्यम से आवंटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला मत्स्य पदाधिकारी कार्यालय कार्यालय में सिसवन अंचल के 61, रघुनाथपुर अंचल के 91 व पचरुखी में स्थित सरकारी तालाबों के लिए बोली लगाई गई। इसमें से पचरुखी, सिसवन और रघुनाथपुर के कुल 37 जलकरों की बंदोबस्ती कर दी गई। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी डाॅ. जयशंकर ओझा ने बताया कि सभी जलकारों/तालाबों के लिए बोली लगाई गई। इसमें प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य मौजूद थे। बताया कि सुरक्षित अग्रिम राशि से ज्यादा बाेली लगाने वालों को तालाब बंदोबस्त कर दी गई।




Recent Comments