नए क्लिनिक का भी हुआ उद्घाटन के मौके पर अतिथि गण

पानापुर (सारण)।प्रखंड के भोरहा गांव निवासी प्रसिद्ध एवं जनप्रिय स्वर्गीय चिकित्सक इस्लामुद्दीन की स्मृति में रामपुररूद्र सोमवार बाजार पर रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही, उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक नए क्लिनिक का भव्य उद्घाटन भी संपन्न हुआ.सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय डॉक्टर इस्लामुद्दीन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया. उसके बाद जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो एवं दिवंगत चिकित्सक के छोटे पुत्र डॉ. मंजूर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर डा. इस्लामुद्दीन मेमोरियल क्लिनिक का उद्घाटन किया. इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय डाक्टर इस्लामुद्दीन के योगदान को याद करते हुए कहा कि डाक्टर साहब केवल एक चिकित्सक ही नहीं बल्कि समाज के सच्चे सेवक थे. उनकी याद में क्लिनिक की शुरुआत एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ही उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हैं.वही दिवंगत चिकित्सक के पुत्र डा. मंजूर आलम ने बताया कि यह शाह क्लिनिक डाक्टर साहब के कम लागत में बेहतर इलाज के सपने को साकार करने के लिए समर्पित रहेगा.इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई.
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय,दिनेश्वर साह, वीरू बाबा, मोहम्मद जियाउद्दीन,विनोद राय, सुरेश कुमार यादव, हारून अंसारी, शहादत हुसैन, ऐनुल हक, ध्रुव सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे.