सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

पानापुर (सारण)।पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ‘मिलाद-उन-नबी’ पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया.सीओ अजय कुमार ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. वे कोई ऐसा काम न करें जिससे एक दूसरे की धार्मिक भावना आहत हो. वही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि जुलुस -ए-मोहम्मदी के पारंपरिक मार्गों पर ही आयोजन की अनुमति होगी. उन्होंने आयोजकों को तय समय-सीमा और निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि जुलुस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

सोशल मीडिया पर भ्रामक या असामाजिक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की.बैठक में मुखिया जलेश्वर मांझी, महम्मद तैयब,महम्मद मौलाद्दीन, बिजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद सहित गणमान्य लोग शामिल थे.