आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले छपरा मे धरना 
———-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
———-
छपरा 
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौर  के   नेतृत्व में छपरा शहरी क्षेत्र के 345 सेविका-सहायिकाओ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व से ही सभी प्रखण्डों में हुई धरना प्रदर्शन का समर्थन भी शहरी सेविकाओं ने किया। 
धरना के दौरान सभी सेविकाओं ने अपनी -अपनी बातें रखी । इस दौरान सेविका पुष्पलता देवी ने कहा कि हमारे माँगो के लिये तथा हमारे आंदोलन के लिये जितने लोगो ने अपना समर्थन व सहयोग दिया है,सभी सेविका सहायिका उनका आभार व्यक्त करती है। अपनी सोलह सूत्री माँगो के समर्थन में धरने पर बैठी सेविका सहायिका ने बताया कि जबतक उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा नही मिलता हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान साधना कुमारी,पिंकी देवी,पुतुल देवी,अर्चना कुमारी,सलमा खातून,श्वेता देवी,पूनम देवी,संजू देवी,माला देवी ,रजनी देवी,सहित सभी सेविका सहायिका मौजूद थी।