मशरक में राम नवमी के अवसर पर निकलेगा भब्य शोभायात्रा व जुलूस
————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
———–
मशरक(सारण): मशरक मुख्यालय बाजार में रामनवमी के दिन भब्य शोभायात्रा व जुलूस निकाली जायेगी। जिसकी तैयारी को ले मशरक में हिन्दु रक्षा वाहिनी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में ब्यवसायी युवको ने एक बैठक कर राम नवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम व अन्य देवताओं के शोभा यात्रा निकाला जाएगा जिसकी तैयारी जोड़ो पर चल रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं का दल मशरक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान से जा मिला, और राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा व जुलूस निकालने को लेकर एक आवेदन दिया। उक्त आवेदन की एक कौपी मशरक थाना को भी दिया। पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने बजरंग दल व हिन्दु रक्षा वाहिनी के सदस्यों से कहा कि आवेदन व लाइसेंस के अनुसार ही शोभायात्रा व जुलूस निकालना होगा। रूट चार्ट का उल्लंघन करने पर पुलिस कानुनी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक नन्दन ओझा, दिलीप कुमार, रोहित कुमार सिंह, पंकज कुमार, राजनीति कुमार बब्लू सिंह, दुर्गेश गुप्ता हिन्दु रक्षा वाहिनी के दिनेश कुमार कुशवाहा, मुकेश पाल, ओमप्रकाश सिंह, गोलू कुमार, विपक्ष मिश्रा, रणजी कुमार, आशिष मुख्य रूप से उपस्थित थे।