चौहटन पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
रहमतुल्लाह खान
बाड़मेर 3 अप्रैल। जिले के चौहटन पुलिस थाना अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई नेतृत्व में टीम गठित कर लूट को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है । 
गौरतलब है कि तीन आरोपियों ने 21 मार्च को देर रात आकोड़ा सड़क मार्ग पर चौहटन निवासी बाबूलाल सोनी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें करीब 20 ग्राम सोना, 700 ग्राम चांदी और बाईक  सहित 18000 हजार रुपये नगद की लूटी की थी। पुलिस ने दस्तयाब कर मुख्य आरोपी के साथ एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है और लुटे गए जेवरात,नगदी सहित बाईक बरामद कर दी है।
तीसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है और उक्त पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।