आंगनबाड़ी सेविका की बहाली को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन, एसडीओ से की शिकायत

मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड के हसनपुरा पंचायत में आंगनवाड़ी सेविका बहाली को लेकर पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया । बाद में एसडीओ को एक आवेदन देकर उपयुक्त कारवाई की मांग की । आवेदिका आरती कुमारी ने अपने आवेदन में कहा कि हसनपुरा पंचायत के वार्ड दस में आंगनबाड़ी सेविका चयन का मामला माननीय उच्च न्यायालय में लंबित है । रिट संख्या सीडब्लूजेसी 20277 दिनांक _19नवम्बर 2019 के लम्बित रहने के बाद भी सीडीपीओ से मिलकर 30 दिसम्बर 20 को चयन करने की तिथि का निर्घारण किया गया है जो गलत है । एसडीओ को दिये अपने आवेदन में कहा है कि वार्ड में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में गलत मैपिंग करया गया है । इसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में एक वाद दाखिल कराया जा चूका है । पूर्व में इसकी प्रति बीडीओ एवं डीएम को उपलब्ध कराया जा चूका है । इसके बाद भी उक्त वार्ड में सेविका चयन हेतु आमसभा की तिथि का निर्धारण उचित नही है । आवेदिका ने एसडीओ से उक्त चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है । रोक नही लगाये जाने पर उसे आमरण अनशन व आत्मदाह के लिये प्रशासन पर प्रेरित करने की भी बात कही है ।