जांच में पहुंची पुलिस

मढ़ौरा(सारण)। रविवार की स्थानीय नगर स्थित एक पोखर से अज्ञात महिला को शव की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची मढ़ौरा थाना की पुलिस ने शव को बाहर निकाल बरामद किया। समाचार प्रेषण तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।बताया जा रहा है वैश्यटोला के मेहता गाछी के पास सरकारी स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में एक पोखरा में एक अज्ञात महिला का शव लोगों ने देखा। इसकी खबर आसपास के मुहल्ले में फैली तो देखने की भीड़ भाड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब के अंदर पानी में तैरता शव को बरामद कर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन तत्काल शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं गले में काला धागा बांधा हुआ है। जिसकी उम्र 35 साल के लगभग बताई जा रही है। महिला पीला शूट और फूल स्वेटर पहनी है। महिला साधारण कद की 5 फिट 1 इंच के आस पास की होगी। चेहरा पर जख्म का निशान और पानी में फूला हुआ था। मौके पर लोगों की भीड़ तरह तरह के अंदेशा जाता रहे थे।