अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर दो लोगों पर प्राथमिकी
परवेज अख्तर
कटेया,गोपालगंज
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पंचदेवरी के विद्युत कनीय अभियंता ने थाना क्षेत्र के बिशनपुरा निवासी राजू साह एवं दत्तपट्टी निवासी मदन ठाकुर के विरुद्ध अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि विद्युत कनीय अभियंता के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान राजू साह के नवनिर्मित मकान में बिजली का कनेक्शन था। जिसका कागजात मांगने उन्होंने कोई कागजात नहीं दिया। जिससे विभाग को 10808 रुपये की क्षति हुई है। वही दत्तपट्टी निवासी मदन ठाकुर के घर के बिजली कनेक्शन का कागजात मांगने पर उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखाया। जिससे विभाग को 5936 रुपये की क्षति पहुंची है। वहीं पुलिस ने उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।




Recent Comments