
मांझी(सारण) : छपरा के सिविल सर्जन मधेश्वर झा ने शुक्रवार को मांझी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा एक दन्त चिकित्सक छुट्टी पर रहने की वजह से मौजूद नही रहे। जबकि एक एएनएम बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। उन्होंने लगभग एक घण्टे तक प्रत्येक वार्ड तथा कमरों की जांच की।उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को विभागीय पोर्टल पर अपडेट रखने सहित कई अन्य दिशा निर्देश भी दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी मुन्ना राम ने महीनों से अपना वेतन भुगतान नही होने की सीएस से शिकायत की। जिस पर सीएस ने प्रधान सहायक को बुलाकर वेतन भुगतान सम्बन्धी तकनीकि समस्या दूर कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने का निर्देश दिया। पीएचसी में पैथोलॉजी का काउंटर बन्द रखने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए शो कॉज किया।




Recent Comments