दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बिजली के करंट लगने से शनिवार दोपहर एक घोड़े की मौत हो गई। नगर के खुदाबख्श चौक रोड़ में दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे घोड़ा पोल के समीप चला गया। पोल में करंट आने के कारण उसकी मौत वहीं मौके पर ही हो गई। जिसके आक्रोशित लोगों कुछ देर तक सड़क जाम रखा। घोड़े को बांध कर रखा गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह से ही पोल में करंट आ रहा था। घोड़ा के नजदीक जाने पर वह करंट लगने से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। लोगांे ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी तो वहां पहुंचे टाउन वन के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि सर्विस वायर पोल में सट जाने के कारण पोल में करंट आ गया था। जिसमें सटने के कारण घोड़े की मौत हो गई है।