छपरा(16-10-2019) : लोकशिकायत निवारण में नगर निगम के खिलाफ डॉ विशाल सिंह राठौर जदयू नेता द्वारा दर्ज कराये गये मामले मे पुनः सुनवाई हुई। जिसमे नगर निगम आयुक्त के तरफ से सुमित कुमार उपस्तिथ थे। सुनवाई के दौरान जदयू नेता डॉ राठौर ने कहा कि पहले जो सड़क पर पोखरा बना था उसमें तो करवाई हुयी है, मगर काशी बाजार में जो नालियाँ पिछले 15 वर्षों से साफ नही हुआ है उसकी सफाई आज तक नहीं कराई गई है।जिसके कारण फिर से सड़कों पर गन्दी नाले की पानी बह रही है और आम जनता को बहुत कष्ट हो रहा है अभी भी इस क्षेत्र के कई हिस्सों में नालियों की सफाई नही होने के कारण सड़क पर पानी बह रही है और कई लोगो के घर के बाहर पानी लगी है ।जिसके चलते लोग दहशत में है कि कही कोई महामारी न फ़ैल जाये।यहाँ तक की डेंगू का प्रकोप का भी डर इस क्षेत्र के लोगो को सताये हुए है।
ज्ञातब्य हो की पिछले वर्ष भी नाली के गंदगी के कारण केवल इसी क्षेत्र में दर्जनों लोगों को डेंगू का शिकार बनाना पड़ा था।और आज भी फिर से वही स्तिथि बन रही है।श्री राठौर के दिए गए बयान पर लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुये अतिशीघ्र जिन स्थानों पर पानी लगी है उसे टैंकर से निकालने और नालियों की सफाई की निर्देशअगली सुनवाई तक दिया यहाँ तक की खुद क्षेत्र का भ्रमण भी 17 -18 को करने और वहाँ की वस्तु स्तिथि का जायजा लेने की भी बात कही।फिर अगली सुनवाई दिनाँक 30 को रखा गया है जिसमे किये गए कार्यो को समीक्षा होगी। ज्ञातब्य हो की गुदरी बाजार,फिदर बाजार,मिर्चिया टोला,रत्नपुरा, दौलतगंज,गुदरी राय चौक,थाना रोड,बैंक कॉलोनी इत्याद तक का पानी काशी बाजार मुख्य मार्ग के नाले से गुजरती है अगर ऐसे मे नाले की सफाई नही हो तो सबके घरों मे पानी जाना ही है।