अवतार नगर मे रास्ते के विवाद मे मारपीट -:

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पचपटिया गाँव मे रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है ।

इस संबंध मे पचपटिया गाँव निवासी अमीरलाल शर्मा ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि पुर्व से चले आ रहे रास्ते के विवाद को लेकर गाँव के ही राकेश सिंह , रंजीत कुमार सिंह , गोपाल सिंह , मनीष सिंह , मुन्ना सिंह एवं अनु कुमारी ने मेरे दरवाजे पर चढ़ कर लाठी डंडे , रॉड से मारपीट कर मुझे एवं मेरे परिजनों को जख्मी कर दिया साथ ही मेरी पत्नी के गले से सोने की जिउतिया छिन कर चले गए ।

थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।