- दुकानदारों व उपभोक्ताओं से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने व सोशल डिस्टैंसिंग बनाए रखने की अपील
- निर्देश की अवहेलना अरने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

एकमा (सारण): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एकमा नगर पंचायत बाजार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ सुशील मिश्र, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार व एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने एकमा बाजार का परिभ्रमण कर दुकानदारों व उपभोक्ताओं से जनहित में कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी से बचाव और रोकथाम के लिए मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
अधिकारियों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से सरकार और प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी लोगों को दी। उधर क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।




Recent Comments