अवतार नगर मे मारपीट कर सोने का चेन एवं नौ हजार रुपए छिना –
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पचपटिया गाँव मे मारपीट कर सोने का चेन एवं नौ हजार रुपए नगद छिन लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे पचपटिया गाँव निवासी राजेश कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि गाँव के ही उपेन्द्र सिंह एवं धीरज कुमार सिंह ने मेरे साथ रंगदारी की माँग को लेकर मारपीट की एवं मेरे गले से 41800 रु मुल्य के सोने का चेन एवं पॉकेट से नौ हजार रुपए नगद छिन लिए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।