सारण :सामर्थ्यवान लोग गरीबों  की मदद करे तो समाज होगा विकसित-एसपी

बनियापुर (सारण) 
छठ पूजा के साथ मानवता की सेवा की मिसाल कायम कर चुके कराह गण्डकी नदी तट पर कंबल बितरण समारोह के 9 वे साल के समारोह में पहुचे सारण के एसपी हर किशोर राय ने कहा कि सामाजिक सरोकार के साथ पूजा का आयोजन और कंबल बितरण मानवता की सेवा है।
उन्होंने कहा कि समाज के सामर्थ्यवान लोग गरीबो की मदद करे तभी समाज बिकसित होगा।  एसपी ने कहा कि ठंढ से पूर्व इस तरह की पहल प्रशंसनीय है। एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा और बेटी बचाव बेटी पढ़ावे,  अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से उसका पूरा परिवार शिक्षित होता है ।इसलिए बेटियों को पढ़ना सबसे महत्वपूण जिम्मेवारी है जिसका पालन हर लोगो को करना जरूरी है।वही उन्होंने दहेज उन्मूलन और बाल बिवाह पर बने सैंड आर्ट को लोगो से वास्तविक जीवन मे उतारने की अपील की।

एसपी ने घाट के निर्माता बच्चन सिंह , परशुराम त्रिपाठी, नरसिंह सिंह निपनिया मुखिया राम प्रकाश दास को सम्मानित करतें हुए आयोजन समिति को ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।