अवतार नगर मे बालू लदी पांच ट्रैक्टर जप्त
डोरीगंज(सारण) –
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर मौजमपुर रोड से पुलिस ने बालु लदी पाँच ट्रैक्टर को जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि गश्ती के क्रम मे मुसेपुर मौजमपुर रोड से बालु लदी पाँच ट्रैक्टर को जप्त किया गया है वही मौके से पुलिस को पिछा करते देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए ।
पाँचों ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
पुरी रात सैकड़ो ट्रैक्टर से ग्रामीण सड़कों से ढ़ोया जा रहा बालु -;
*””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
पुलिस द्वारा दो चार ट्रैक्टर को पकड़ा जा रहा जबकी डोरीगंज एवं अवतार नगर थानाक्षेत्र के ग्रामीण सड़कों से सैकरों ट्रैक्टर से रात मे बालु ढ़ोया जा रहा है और पुलिस बेखबर है ।
ग्रामीणों मे इस बात के लिए आक्रोश है की ट्रैक्टर चालक तेज गति से ग्रामीण सड़कों पर चला रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।