दर्दनाक हादसा : तेलंगाना के कबाड़ गोदाम में लगी आग में सारण जिले के आठ मजदूर जिंदा जले

मृत व्यक्तियों के परिजनों को मदद पहुंचाने के लिए सारण जिला प्रशासन ने गठित की टीम
छपरा(23/03/22)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा ने बताया है कि तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद के भोईगुदा में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग जाने के कारण उसमें सो रहे 11 व्यक्तियों में आठ व्यक्ति सारण जिला के निवासी थे, जिनकी आग में जिंदा झुलस जाने से मृत्यु हो गई है। शेष तीन कटिहार जिला के निवासी बताये जा रहे हैं। इन मृतकों के शव को उनके घरों तक पहुँचाने, आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान करने तथा अन्य विधिसम्मत् कार्रवाई करने के लिए जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार टीम का गठन किया गया हैः जिसमें डॉ० गगन, अपर समाहर्त्ता, सारण, मोबाइल नम्बर-9473191268, प्रशान्त कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, सारण, मोबाइल नम्बर-9568568588 एवं प्रशान्त राहुल, श्रम अधीक्षक, सारण, मोबाइल नम्बर-9504398957 शामिल है। माननीय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपया अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।जिलाधिकारी के द्वारा आदेश दिया गया है कि गठित टीम में शामिल सभी पदाधिकारीगण आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार से समन्वय स्थापित कर अविलंब समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।मालूम हो कि सारण जिले के अमनौर के 2,मकेर 1,परसा 1, मढ़ौरा के 1,मसरख के 1 ,बनियापुर के 2 मजदूर की तेलंगाना के सिकंदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग में झुलस कर मृत्यु हो गई है।
कोहराम : सिकंदरबाद में अमनौर के दो मजदूरों के जिंदा जलने से मौत
अमनौर(सारण)। सिकंदरबाद के भोईगुड़ा पेपर व प्लास्टिक कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लगने से 13 मजदूर जिंदा जल गये. जिसमें अमनौर के दो मजदूर शामिल थे. जो थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन दलित बस्ती गांव के देवनाथ राम का 25 वर्षीय पुत्र दिपक राम तथा विजय राम का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बताया गया है .दोनो एक ही परिवार के चाचा और भतीजा बताये जाते हैं. घटना की सूचना वहां काम कर रहे मजदूर द्वारा मोबाइल से बुधवार को सुबह छ: बजे परिजनों को मिली .घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने साथियों के साथ हैदराबाद के भोईगुड़ा पेपर व प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में सो रहे थे मंगलवार की रात करीब तीन बजे शॉट सर्किट की वजह से गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भयावह थीकि मृतकों को बचने का मौका नहीं मिला. इधर मृतक की दिपक की पत्नी उमरावती देवी तथा बिट्टू की माता मंजु देवी व पिता विजय राम सहित परिवार के अन्य सदस्य चित्कार मार मार कर रो रहे हैं. मृतक दिपक के दो पुत्र व एक पुत्री है जो तीन वर्ष का पुत्र सुशांत कुमार तथा दस माह का बच्चा शुभम कुमार एवं दो साल की लड़की सृष्टि कुमारी है. जबकि बिट्टू का शादी नहीं हुआ था वह तीन भाईयो में सबसे बड़ा था. वही एक मात्र कमाने वाला लड़का था. पिता विजय राम थोड़ा बहुत ताड़ी बेचकर किसी तरह गुजारा करते हैं.
घटना की सूचना पर राजनीतिक दल व प्रशासन के लोग परिजनों के घर पहुंचे :
इस हृदय विदारक घटना की सूचना के बाद राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय ,भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, अंचलाधिकारी मृतुन्जय कुमार, पूर्व मुखिया विजय विधार्थी , मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह सहित अन्य लोग वहां पहुंच मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया. सीओ मृतुन्जय कुमार ने मृतक व उनके आश्रितों का पासबुक व आधार का फोटो कॉपी लेकर आगे की कार्यवाही की बात कही.
गांव के सैकड़ों लोग करते हैं वहां मजदूरी :
अमनौर अगुआन गांव के सैकड़ों लोग हैदराबाद में मजदूरी करते हैं. पिछले पांच सात सालो से वहां के सैकड़ों मजदूर वहां मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करते हैं. वहां पंद्रह से बीस हजार रुपये की पगार पर काम मिल जाते हैं . वहीं ओवर टाइम के अलग से पैसे मिलते हैं. जिस कारण यहां के बड़ी संख्या में लोग वहां रहकर मजदूरी करते हैं.
मृतक मजदूरों के साथ रहने वाले अमनौर के लोगों से सांसद ने हर पल की ली खबर
अमनौर(सारण)।घटना की जानकारी मिलते ही सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सिकंदराबाद में मजदूर के साथ रहने वाले सारण जिला के पहाड़पुर निवासी नंद किशोर और शंकर राम से बात कर हर पल की खबर लिये और शव को लाने के लिए एयर एम्बुलेंस से लाने के लिए सरकार के मंत्री रेड्डी जी से बात किया. जिसकी जानकारी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि उनके निर्देश पर उनका प्रतिनिधि मंडल अलग अलग जगह जाकर परिजन से मिलकर उनको सांत्वना दिया, और सांसद श्री रूडी फोन से मृतक के परिजनों से बात भी किये. सांसद ने सारण जिलाधिकारी से भी बात कर आपदा प्रबंधन की राशि जल्द से जल्द परिजन को दिलाने की बात की जिससे कि परिजन को सहायता मिल सके और उन्होंने परिजन को भी बताया कि शव को घर लाने के लिए हम सरकार से बात कर लाने की बेवस्था करवा रहे है , और श्री रूडी ने सभी पीड़िता परिवार के प्रति गहरी सम्बेदना प्रकट किया ,और कहा कि हम सरकार औऱ कंपनी से लोगो को मुआबजा दिलाने के लिए बात करेंगे. सारण जिले के अमनौर के दो,मकेर 1,परसा 1, मरहोरा के 1, मांझी के 1 ,बनियापुर के 2,बताए जा रहे हैं। जिसमे सबसे ज्यादा हिर्दय विदारक घटना अमणौर अगुवान का है जहाँ पर एक ही परिवार के दो लोग चाचा भतीजा बिट्टू कुमार,दीपक राम की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग में ये सभी फंस गए थे. सभी शवों को बाहर निकाल कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन शर्मा,जिलामहामंत्री अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,अमणौर कल्याण मुखिया प्रतिनिधि मुनचुन सिंह,राणा प्रताप सिंह, मोनू सिंह शामिल थे.
-/-
सिकंदराबाद के कबाड़ डिपो में लगी आग से झुलसकर हुई मौत में मढ़ौरा का सतेंद्र भी है शामिल
मढ़ौरा(सारण)। बीती रात में तेलंगाना के भुइगुदा के एक कबाड़ गोदाम में लगी आग में झुलसकर हुई 11 लोगों की मौत में स्थानीय थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव का 30 वर्षीय सतेंद्र राम भी शामिल हैं।परिजनों ने बताया कि रात में फोन पर पत्नी से सतेंद्र की हुई थी बात। जिसमें सतेंद्र राम ने अपनी पत्नी से अप्रैल में घर आने की बात कही थी। सुबह हुई तो उसके मौत की सूचना घर पर पहुंच गई । सिकंदराबाद के भुईगुड़ा में स्क्रैप कंपनी में आग लगी का शिकार बने ग्यारह लोगों में सारण जिले से 8 लोगों में एक मृतक सतेंद्र राम मढ़ौरा के बहुआरापट्टी के युवक का नाम भी शामिल है। बहुआरापट्टी निवासी सुकाई राम का 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राम की मौत भी आग लगी में हो गई है । चार भाइयों में तीसरे नंबर पर सत्येंद्र राम पिछले 10 साल से सिकंदराबाद में एक स्क्रैप कंपनी में काम कर रहा था । सत्येंद्र राम पिछले जुलाई में ही घर से सिकंदराबाद काम पर गया था । इस साल होली में उसे घर आना था लेकिन छुट्टी नहीं मिल पाने के कारण नहीं आ सका था। होली में घर नहीं आने पर पत्नी की नाराजगी थी तो सत्येंद्र ने अप्रैल में घर आने का वादा किया था । सत्येंद्र अप्रैल में घर आता इसके पहले ही उसके मौत की सूचना घर पहुंच गई ।
सुबह आठ बजे घर वालों की मिली सूचना :
परिजनो को घटना की सूचना बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब फोन पर मिली । मृतक सत्येंद्र राम का एक छोटा भाई राजेंद्र राम वहीं रहकर राजमिस्त्री का काम करता है उसने ही सबसे पहले फोन करके घरवालों को जानकारी दी । फोन पर सूचना मिलते ही जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। मिल रही जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार मृतको के परिजनों के लिए पांच पांच लाख की अनुदान राशि की घोषणा की है । जिस गोदाम में आग लगी उस गोदाम के ऊपरी मंजिल पर करीब 13 मजदूर सोए हुए थे। जिसमें एक आग की चपेट में आने से पहले नींद खुलने के कारण भाग निकला । जबकि दूसरा बुरी तरह से झुलस जाने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है । घटना में 11 लोगों की जलने और झूलसने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। सत्येंद्र के भाई उमेश राम ने बताया कि सत्येन्द्र राम सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के करीब भुईगुड़ा में एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक स्थित एक स्क्रैप गोदाम में काम करता था । इसी गोदाम में आगलगी की घटना में मौत हुई है । घटना बुधवार की सुबह करीब ढ़ाई बजे की बताई जा रही है। इस अग्निकांड पर काबू पाने के लिए करीब 9 दमकल गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी है।
सतेंद्र राम की पत्नी को तीन माह पूर्व में जन्मा था पुत्र :
सतेंद्र राम के प्रदेश में रहते ही उनके पैतृक घर बहुरपटी में पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था।लेकिन पिछले आठ महीने पहले घर से कमाई के लिए तेलंगाना चला गया था।जिससें तीन माह के पुत्र उत्तम से पिता की मुलाकात की इच्छा पूरी नहीं हो पाई।सतेंद्र राम का बड़ा पुत्र शिवम ढ़ाई साल का है।घटना की जानकारी के बाद पत्नी मीरा देवी का रोरो कर बुरा हाल है।बच्चों से लिपट कर बेसुध हो जा रही पत्नी की हालत देखकर लोगों की आंखे नम हो जा रही थी।
-/-
सिकंदराबाद मे आगलगी की घटना के मृतको मे दो मजदूर बनियापुर के
सूचना पर परिजनो मे कोहराम,गांव मे मातमी सन्नाटा
बनियापुर(सारण)। सिकंदराबाद के भूरीगुड़ी इलाके के फैक्ट्री गोदाम में भीषण आग लगने से 11 बिहारी मजदूरों की मौत हो गई।मृतकों में बनियापुर के भी दो मजदूर शामिल है।जिनकी झुलसने से मौत हुई है।दोनों मृतक अंचल क्षेत्र के बंगालीपट्टी हरिजन टोली निवासी बताए जाते है।मृतकों में बाबूलाल राम का 40 वर्षीय पुत्र दरोगा राम एवं महेश राम का 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम शामिल है।बुधवार की सुबह जैसे ही दोनों यवको की मौत की सूचना गांव पहुँची।पूरे इलाके में कोहराम मच गया।वही गांव में मातम छा गई।
मृतक के दरबाजे पर जुटी लोगों की भीड़:
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के दरबाजे पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।घटना से गांव इलाके के सभी लोग काफी स्तब्ध दिखे।वही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।दरोगा राम की पत्नी अनिता देवी एवं सिकन्दर राम की पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना है।साथ ही माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों की आंखे नम दिखी।जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ढांढस बंधाया जा रहा है।दरोगा राम को तीन छोटे-छोटे बच्चे है।जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री है।जबकि सिकंदर राम को दो छोटे-छोटे पुत्र है।
परिवार की माली स्थिति सुधारने के लिये गए थे प्रदेश।
दोनों मृत युवक गरीब परिवार से आते है।जिनकी माली हालत ठीक नही है।परिवार की माली हालत में सुधार के लिये दोनों युवक प्रदेश में कमाने गए थे।निकट के स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलंगना प्रांत के सिकंदराबाद इलाके के भूरीगुड़ी में रहकर दोनों युवक एक कबाड़ फैक्ट्री में माल लादने-उतारने का काम करते थे।जहाँ कभी कभार रात में फैक्ट्री के गोदाम में ही सो जाया करते थे।घटना वाली रात भी उसी गोदाम में सोए थे।जहाँ भीषण आगलगी में दोनों की झुलसने से मौत हो गई।मृत युवकों के साथ रहने वाले लोगों से जब ग्रामीणों ने संपर्क किया तो पता चला कि आगलगी में युवकों का शरीर इस तरह से झुलसा है कि शव भी पहचानना मुश्किल हो गया है।इधर घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं प्रभारी सीआई लालदेव पासवन् मृतकों के घर पहुँच परिजनों से घटना की बावत जानकारी प्राप्त किया।जिसके बाद परिजनों से आधार कार्ड,बैंक खाता एवं अन्य कागजात प्राप्त कर मुआवजे के लिये आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र प्रेषित किया है।
-/-
परसा के राजेश की आग से झुलसकर मौत, दूसरा भाई घायल इलाजरत
परसा(सारण)।हैदराबाद हादसे में छपरा के 8 मजदूरों की मौत के बाद यहां कई गांव में मातम पसर गया है। मरने वालों में परसा थाना क्षेत्र के आजमपुर गाँव निवासी राधा किशुन राम का 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार का नाम भी शामिल है जिसकी हैदराबाद में हुई आगलगी की घटना में मौत हो गई है।जबकि मृतक के भाई प्रेम कुमार का घायल होने की बताये जा रहे है।जिनका इलाज हैदराबाद में ही चल रहा है।मृतक दोनों भाई फरवरी माह में ही घर से काम करने स्क्रैप कम्पनी में गए हुए थे ।मृतक चार भाई व तीन बहन में सबसे बड़ा था।मौत की खबर मिलते ही पिता राधा किशुन राम माता सुनीता देवी भाई अंकित कुमार अंकुश कुमार बहन रितु कुमारी नेहा कुमारी मुन्नी कुमारी समेत अन्य परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।मृतक के पिता ने बताया कि फरवरी माह में ही दोनों भाई राजेश कुमार और प्रेम कुमार काम करने हैदराबाद गए हुए थे।तथा उसके बहन रितु कुमारी का 9 जून को तिलक व 14 जून का शादी का दिन तय किया गया था। राजेश ने बहन की शादी में आने का वादा किया था लेकिन उसके आने के बजाय यह मनहूस खबर सामने आई और अब परिजनों को राजेश केशव का इंतजार है जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि हैदराबाद हादसे में छपरा के 8 लोगों की मौत हुई है।




Recent Comments