कोठिया सोड़ागोदाम मे दो पक्षों के बीच मारपीट मामले मे तीन प्राथमिकी दर्ज
डोरीगंज/सारण :
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया सोड़ागोदाम गाँव मे रविवार को हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना मे स्थानीय थाने मे तीन प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
पहली प्राथमिकी विजय कुमार सिंह ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी मेरे खेत से होकर बालु लदी ट्रैक्टर ला रहे थे जिसका जब मैने विरोध किया तो गाँव के ही देवेन्द्र महतों , पंकज महतों , अवधेश महतों , रुकेश कुमार , अनिल महतों , संजीत कुमार , अरविन्द महतों , सुनिल महतों एवं राहुल कुमार लाठी डंडे से लैस होकर मेरे दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की एवं घर के महिला से कान की बाली छिन लिए ।
दुसरी प्राथमिकी जानकी देवी ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मै शौच के लिए जा रही थी तो रास्ते मे गाँव के ही विजय सिंह , राजनारायण सिंह , सरोज कुमार , सुनिल कुमार , सुबोध कुमार , राजगीर सिंह , किशुन सिंह , धर्मेन्द्र कुमार , नवीन कुमार एवं शिवकुमार सिंह मेरे साथ छेडखानी करने लगे जब मैने विरोध किया तो इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे कान से सोने की बाली छिन कर चले गए ।
वही तीसरी प्राथमिक थानाध्यक्ष अजय सिंह ने दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है की घटना की सुचना पर पहुँचे पुलिस बल के समझाने एवं बीच बचाव करने के बावजूद भी कोठिया सोड़ागोदाम निवासी अनिल कुमार सिंह , सुबोध कुमार , विजय कुमार , सरोज कुमार, राजगीर सिंह , पंकज कुमार महतों , अनिल कुमार महतों , रुपेश कुमार , संजीव कुमार महतों सहित 22 नामजद एवं 42 अज्ञात लोग मारपीट करते रहे , विधि व्यवस्था भंग की एवं बलवा करते रहे ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है एवं 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है । गाँव मे शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल द्वारा गश्ती की जा रही है ।