अलियासपुर में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी
मांझी (सारण) : अलियासपुर में श्री विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी गई है। सात दिवसीय महायज्ञ सह बलराम जयंती समारोह को लेकर भव्य कलश यात्रा 12 दिसंबर को निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। यज्ञ समिति के एक सदस्य ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों के सहयोग से अलियासपुर स्थित बलराम मंदिर परिसर में विगत 29 वर्षों से भव्य महायज्ञ का आयोजन होता रहा है। जिसमे आसपास के दर्जन भर गांवों के लोग शामिल होते हैं। यज्ञ के दौरान बड़े-बड़े संत महात्माओं को प्रवचन के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं रात में रामलीला का आयोजन किया गया है।




Recent Comments