सिवान : न्याय को दर-दर भटक रही गूंगी महिला
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिवान : पचरूखी प्रखंड के मखनुपुर की गूंगी महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पहले पति को उसकी गलत आदतों के कारण छोड़ चुकी इस महिला की जब दूसरी शादी हुआ तो भी इसकी मुश्किलें कम नहीं हुआ। दूसरा पति अब कह रहा है कि उसने इससे शादी की ही नहीं है। लिहाजा वह मां के माध्यम से महिला हेल्पलाइन में न्याय की गुहार लगाई है। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक श्वेता कुमारी ने
बताया कि इसकी पहली शादी विशुनदेव मांझी से हुई थी। आरोप है कि उसके द्वारा शराब के नशे में प्रताड़ित किए जाने के कारण महिला ने उसे खुद छोड़ दिया। हालांकि पहले पति से उसे एक बेटा भी है। इसके भविष्य को देखते हुए मां ने इसकी शादी महादेवा निवासी एवं उपभोक्ता फोरम में मानदेय पर कार्यरत सुहाना राम मांझी के साथ गत वर्ष 27 अक्टूबर को कर दी। महिला का कहना है कि शादी के बाद सुहाना उसे घर न ले जाकर शहर के पकड़ी मोड़ पर रखने लगा।
वहां वह अन्य पुरुषों को भी बुलाने लगा। विरोध करने पर उसे मारपीट कर इसी वर्ष अप्रैल में उसके मायके छोड़ दिया।
परियोजना प्रबंधक ने बताया कि महिला हेल्पलाइन द्वारा खिलाफ नोटिस जारी पति को बुलाया गया तो उसका कहना है कि उसने उसके साथ शादी नहीं की है। केस उठाने के लिए दबाव भी बना रहा है। महिला हेल्पलाइन में बुलाने पर नहीं आता है।