विधालय में मनाया गया क्रिसमस दिवस

परसा(सारण) : प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों में बुधवार को क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस क्रम में बाजार स्थित स्टूडेंट्स पैराडाईज विधालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच सातवीं वर्ग की छात्रा अंशु रानी ने सांता क्लॉज बनकर उपहार स्वरूप सभी बच्चों के बीच टॉफियां बांटी।बच्चों के बीच सांता क्लॉज के आने के साथ ही बच्चों ने गर्मजोशी के साथ तालियां बजाते हुए स्वागत किया।इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंह ने छात्रों को गॉड यीशु के विषय में जानकारी देते हुए प्रेरक कहानियां सुनाई।स्कूली बच्चेें सांता क्लॉज को देखकर काफी प्रसन्न हुए।उपप्राचार्य एम के सिंह,वरीय शिक्षक सुधीर सिंह,राहुल कुमार,उमेश सिंह,आशीष कुमार,इरफान आलम,आर्ट शिक्षक आलोक कुमार,अनीता देवी,पूजा देवी,शहीना खातून,प्रीति कुमारी,प्रिया कुमारी,राखी भारती सहित कई शिक्षिकाएं थी।