
नपं मे नामांकन के तीसरे दिन चार प्रत्याशी ने किया नामांकन
—-
मढौरा (सारण)
नपं मढौरा मे नामांकन एक्सप्रेस खुलने के तीसरे दिन चार प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया ।नगर पंचायत के 16 वार्डो मे होने वाले चुनाव के लिये पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था जबकि दूसरे दिन वार्ड 15 से एक महिला प्रत्याशी नामांकन की थी ।शुक्रवार को नामांकन का तीसरा दिन था तो प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ नामांकन के लिये निर्वाचन कार्यालय मे पहुंचे थे । सभी प्रत्याशी अपने एक समर्थक एवं एक प्रस्तावक के साथ निर्वाची पदाधिकरी के कार्यालय मे नामांकन पत्र दाखिल किया ।नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मे वार्ड 05 से समाजसेवी नवल किशोर सिंह की धर्मपत्नी कांति देवी ,वार्ड 08 से समाजसेवी भानु प्रताप सिंह की धर्मपत्नी शालू देवी ,वार्ड संख्या 13 से निवर्तमान वार्ड पार्षद मीरा देवी एवं वार्ड संख्या 12से विजय कु सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया ।बताते चले की वार्ड संख्या 13 से नामांकन करने वाली निवर्तमान पार्षद मीरा देवी पिछले चुनाव मे वार्ड संख्या 14से वार्ड पार्षद चुनी गयी थी ,जो इस बार आरक्षित श्रेणी मे चली गयी है ।




Recent Comments