अलग-अलग गावों से तीन लड़कियाॅ और एक महिला गायब
पानापुर(सारण) : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से तीन लड़कियां और एक औरत गायब हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार बसतपुर निवासी दो बच्चों की मां 28 वर्षीया सरस्वती देवी के गायब होने की सूचना उनके पति ने देते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर सहवाजपुर के चांदमति देवी ने अपनी 17 वर्षीया व 15 वर्षीया पुत्री के गायब होने की सूचना थाने को दी है। उधर दुबौली निवासी ददन साह ने मेथौरा स्कूल में पढ़ने गई 14 वर्षीया पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी है।सभी मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।