सीवान :भारी मात्रा में शराब बरामद
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
   तरवारा 
तरवारा काली मंदिर स्थित बांसवाड़ी में छुपाकर रखे भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने बरामद किया है शराब बरामदगी की सूचना मिलते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। पुलिस की छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में लोग जितने मुंह उतनी बातें कर रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।औऱ शराब कारोबारी की पहचान करने में जुट गई है। इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि जल्द ही शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।