
भाई ने भाई की पीट पीटकर कर दी हत्या
छपरा(सारण)-पूर्व से चल रहे आपसी विवाद मे छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर का है।मृतक स्थानीय गांव निवासी पुलिस सहनी का 23 वर्षीय पुत्र संजय सहनी उर्फ लघु सहनी है घटना की सुचना पर पंहुची थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।जांच मे जुटी पुलिस ने त्वरित कारवाई के तहत हत्या के आरोपित छोटे भाई अशोक सहनी को गिरफ्तार कर लिया।मारपीट की घटना घटना मे बीच बचाव कर रही मृतक की मां किशोरी देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई ।जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा मे चल रहा है।जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है




Recent Comments