ं
अमनौर में विधुत चोरी के खिलाफ विभाग सख्त, दो लोगों पर किया केस
अमनौर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों मे बिजली चोरी को लेकर दो लोगों के खिलाफ अमनौर विधुत जेई ने अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया. विधुत जेई अमित मौर्य ने दर्ज प्राथमिकी मे बताया है कि विधुत कार्यपालक अभियंता,छपरा पूर्वी के निर्देशानुसार विधुत उर्जा चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जहां छापेमारी के दौरान पाया गया कि अमनौर थाना क्षेत्र के डवर छपरा गांव में मो.इकबाल खान तथा गरौल गांव में ओमप्रकाश यादव विधुत चोरी कर पोल्ट्री फार्म मे विधुत का उपयोग कर रहे थे. जिन पर बीस हजार आठ सौ बयालीस रुपये की विधुत क्षति का आरोप लगाते हुए भारतीय विधुत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई करने की बात बतायी गयी है.




Recent Comments