विभिन्न समस्याओं को लेकर की गयीं भारतीय सर्वहारा क्लयान संघ के बैनर तले रसोइया संघ की बैठक
मांझी (सारण)। मांझी के दलन सिह उच्च विद्यालय के प्रांगण में भारतीय सर्वहारा क्लयान संघ के बैनर तले रसोइया संघ की बैठक विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि वर्षो से रसोइया अपने समस्या को लेकर जूझ रही हैं।स्कूल खुलने से लेकर स्कूल बंद होने तक इन्हें अपनी ड्यूटी बजानी पड़ती है फिर भी उन्हें भर पेट भोजन नही मिलता। 12 माह काम करने पर भी 10 माह का वेतन मिलता है। वो भी इतना कम होता है कि न तो अपना पेट पाल पाते हैं । और न ही बच्चों का भरण पोषण ही हो पाता है। सबसे बड़ी बात है कि किसी का इस तरफ ध्यान भी नही जाता। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अपनी 11 सूत्री मांगों को ले कर 19 जनवरी को मांझी बी डी ओ को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया । बैठक में रामा शंकर मिश्र जगलाल राय पर्वती देवी मिंटू सिंह शंकर राम शिला कुअँर अनिता देवी आदि रसोइया मुख्य रूप से शामिल थी।