अमनौर पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को चलायेगा जागरुकता अभियान

अमनौर(सारण) : सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान को लेकर अमनौर थाना परिसर में आज 10 बजे दिन में आम सभा का आयोजन किया जायेगा . सड़क दूर्घटना मे आये दिन हो रही बढोतरी को देखते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों सहित आम लोगों को इस सभा में सामिल होने के लिए लोगों से अपिल किया है. थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि सड़कों पर यातायत नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा को लेकर जागरूकता के लिए सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया है.